फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बीच सड़क दबंगई, ऑटो चालक को डंडों से पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही इलाके में दबंगों की खुलेआम गुंडई सामने आई है। यहां बीच सड़क एक ऑटो चालक युवक को कुछ दबंगों ने घेर लिया और डंडों से जमकर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दबंगों ने युवक को सड़क पर रोककर पहले कहासुनी की और फिर देखते ही देखते डंडों से हमला शुरू कर दिया। युवक जान बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन हमलावर लगातार उसे पीटते रहे। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें