कानपुर के गोविंद नगर स्थित डीबीएस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026' में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ओएमआर शीट पर हुई इस परीक्षा को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। परीक्षा देकर बाहर निकलीं छात्राओं ने बातचीत में पेपर को संतुलित बताया और कहा कि छात्रवृत्ति की धनराशि मिलने पर वे इसका उपयोग कोचिंग फीस, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की किताबों तथा उच्च शिक्षा की जरूरतों को पूरा करने में करेंगी।