महाराजपुर थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट और गाली गलौज करने के आरोप में पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खरौटी गांव निवासी शिखा ने आरोप लगाया कि उसका पति रामशंकर पड़ोस की महिला से अवैध संबंध रखता है। 9 मार्च की रात जब उसने दोनों को साथ देखा और विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पड़ोसी युवक विशाल ने भी मारपीट की। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति रामशंकर, ससुर रामकुमार और पड़ोसी विशाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।