रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल में सोमवार को सैकड़ों आशा बहुओं ने सीएमओ कार्यालय के बाहर बैठकर प्रदर्शन किया। आशा बहुओं ने सीएमओ से स्थाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जबतक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक धरना समाप्त नहीं होगा और ये धरना अनिश्चितकाल चलेगा। वहीं, सीएमओ हरिदत्त नेमी ने कहा कि आशा बहुओं को समय से सैलरी दी जा रही। आशा बहुओं ने स्थाई करने की मांग की है। अगर ये लोग मांग पत्र देंगे तो उनका पत्र शासन को भेजा जाएगा।