यूपीएसआईडीसी ने मंधना के पास शादीपुर, पचोर बिरतियान मंधना, पेम समेत कई अन्य गांवो की जमीन पर स्वर्ण जयंती विहार योजना के लिए जमीन अधिग्रहण की शुरुआत की थी। किसानों के विरोध के चलते योजना अभी रहने वालों के लिए साकार नहीं हो सकी है, लेकिन शराबियों और जुआरियों के लिए योजना की सड़कें पसंदीदा जगह गई हैं। चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत यहां आसपास के लोग जमकर नशेबाजी करते हैं और जुआ खेलते हैं।