फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अरौल की सर्विस रोड चार साल बाद भी अधूरी, लोगों को हो रही परेशानी

वर्ष 2022 में जीटी रोड एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान शुरू हुई पुराना अरौल की सर्विस रोड चार साल बाद भी अधूरी पड़ी है। सड़क का स्तर ऊंचा होने से बारिश का पानी बस्ती की ओर बहता है, जिससे करीब 50 से अधिक परिवार हर बरसात में जलभराव की समस्या झेलते हैं। कई घरों में गंदा पानी घुस जाता है और लोगों का जनजीवन प्रभावित हो जाता है। कानपुर-अलीगढ़ हाईवे से अरौल कट अंडरपास होते हुए थाना अरौल तक जाने वाला करीब 300 मीटर लंबा मार्ग अधिकारियों के नियमित आवागमन का रास्ता है, लेकिन इसके बावजूद जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत और निरीक्षण के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। एक बार नाले की सफाई कराई गई थी, लेकिन पुलिया पर कूड़ा जमा होने से पानी की निकासी फिर रुक गई। हर बारिश में संकट मोचन मंदिर का मार्ग भी जलमग्न हो जाता है। लंबे समय तक गंदा पानी भरा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अधूरी सर्विस रोड का निर्माण पूरा कराने और स्थायी जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें