भागवत गैस एजेंसी पर सिलेंडरों की आपूर्ति न होने से नाराज उपभोक्ताओं ने सड़क पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। हंगामे के दौरान कतार में खड़ी एक महिला बेहोश हो गई, जिसके बाद गुस्साए लोगों को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई। पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जल्द गैस वितरण का आश्वासन दिया गया है, तब जाकर घंटों बाद यातायात सुचारू हो सका।