कल्याणपुर के इंदिरा नगर से विकास नगर को जाने वाली सीएनजी रोड के किनारे करीब 2 किलोमीटर तक 5 फीट चौड़ा और करीब 8 फीट गहरा सीवर का नाला है। जो की सब जगह खुला पड़ा है। कहीं पर भी सीमेंट की पटियों से इसको नहीं ढका गया है। ऐसे में सड़क किनारे अगर कोई वाहन अनियंत्रित होकर इस नाले में गिरता है तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। बीते दिनों कल्याणपुर में इसी तरीके से एक ऑटो खुले नाले में पलट गया था जिसकी वजह से एक आदमी की जान भी चली गई थी।