अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसडीएम ज्वाला प्रसाद को सौंपा। इसमें अधिवक्ताओं को भी सपरिवार कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने या उन्हें आयुष्मान योजना से जोड़े जाने की मांग की गई। समिति के संयोजक पं.रवींद्र शर्मा ने कहा कि जिस तरह से नौ लाख शिक्षकों को सपरिवार कैशलेस इलाज का तोहफा सरकार ने दिया उसी तर्ज पर अधिवक्ता व उसके परिवार को भी यह सुविधा मुहैया कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में अनूप कुमार द्विवेदी, संजय कुमार सिंह, सुजीत गौड़, देशबंधु, तरुण कुमार कुशवाहा, नवनीत पांडे, संजीव कपूर आदि मौजूद रहे।