फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कठेरुआ सामूहिक विवाह में 85 जोड़ों के बंधे फेरे, हादसे में परिवार खोने वाली लक्ष्मी का हुआ कन्यादान

कानपुर जिले के बिधनू स्थित कठेरुआ में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान एक अत्यंत भावुक कर देने वाला पल देखने को मिला। विकास खंड पतारा के पंजीकृत 99 जोड़ों में से 85 जोड़े विवाह संस्कार के लिए पहुंचे और अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे। इस आयोजन में बीते 6 सितंबर को भीषण मकान हादसे में अपने पिता मुकेश और तीन छोटी बहनों (माया, नीतू, पल्लवी) को खोने वाली अनाथ बेटी लक्ष्मी सिंह का भी विवाह भोगनीपुर (सिहरी गांव) निवासी उपेंद्र सिंह के साथ विधि-विधान से संपन्न हुआ। वर्ष 2022 में मां बबली को पहले ही खो चुकी लक्ष्मी का कन्यादान उसकी मामी सविता ने कर ममता और आत्मीयता की अनूठी मिसाल पेश की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें