मेस्टन रोड (जोन- वन) स्थित 75 साल पुराना भवन संख्या 43/222 पूरी तरह जर्जर होकर खंडहर में बदल चुका है। मुख्य रास्ते पर होने के कारण सैकड़ों राहगीरों और स्कूली बच्चों की जान पर हर पल खतरा मंडरा रहा है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर निगम के अधिकारी मामले को अनदेखा कर रहे हैं।