37वीं वाहिनी पीएसी की ओर से बुधवार को धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। सेनानायक बीबी चौरसिया के नेतृत्व में निकली यात्रा की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ हुई। पुलिस मॉडर्न स्कूल से यात्रा का आरंभ हुआ। उप सेनानायक तनु उपाध्याय, सहायक सेना नायक शैलेंद्र कुमार बाजपेई, शिविरपाल चंद्रेश्वर, सूबेदार सैन्य सहायक रवेंद्र सिंह चौधरी अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।