फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मंधना फ्लाईओवर की ग्रीन बेल्ट से एनएचएआई ने हटवाए निजी वाहन

प्रसून शुक्ला Updated Thu, 23 Jul 2026 06:11 PM IST

मंधना फ्लाईओवर के नीचे बनी ग्रीन बेल्ट पर निजी वाहनों के अवैध कब्जे की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई ने कार्रवाई की। गुरुवार सुबह एनएचएआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रीन बेल्ट में खड़े सभी निजी वाहनों को हटवाकर स्थल खाली कराया। मंधना फ्लाईओवर के नीचे विकसित ग्रीन बेल्ट को स्थानीय लोगों ने अस्थायी पार्किंग स्थल बना लिया था। यहां लंबे समय से निजी वाहन खड़े किए जा रहे थे, जिससे ग्रीन बेल्ट की उपयोगिता प्रभावित हो रही थी और सौंदर्यीकरण पर भी असर पड़ रहा था। बुधवार दोपहर अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए एनएचएआई के सेफ्टी मैनेजर संदीप तोमर कर्मचारियों के साथ गुरुवार सुबह मौके पर पहुंचे और ग्रीन बेल्ट में खड़े सभी वाहनों को हटवाकर क्षेत्र को खाली कराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें