कानपुर के जाजमऊ स्थित रैदास विहार नई बस्ती से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित हाश्मी रोड नई बस्ती में बुधवार को 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है। जलभराव के कारण लोगों को अपने घरों से सामान सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा है, हालांकि दूसरी ओर बच्चे इस पानी में नहाकर आनंद लेते नजर आए।