कानपुर के रावतपुर थानाक्षेत्र में गोपाला टॉवर के पास युवती को लेकर हुए विवाद में, दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों ने पैदल जा रहे लकी नामक युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।