कानपुर शहर में चल रहे कानपुर यूथ ओलंपिक गेम्स 2025 के तहत खलासी लाइन स्थित एलेन हाउस स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी दिमागी सूझबूझ का प्रदर्शन किया।