दिल्ली में हुई बम विस्फोट की घटना के बाद कानपुर पुलिस की सतर्कता जारी है। इसके तहत सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कल्याणपुर ने पुलिस बल के साथ रावतपुर क्षेत्र में पैदल गश्त किया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हो।