कानपुर देहात में झांसी-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब तेज रफ्तार मौरंग लदे डंपर ने बाइक सवार फैक्टरी कर्मी को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक समेत युवक को 70 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।