कानपुर में श्याम नगर पुल पर मंगलवार दोपहर यातायात व्यवस्था चरमरा गई, जब नगर निगम का एक ट्रक पुल के ठीक बीचो-बीच खराब होकर खड़ा हो गया। ट्रक खराब होने के कारण पुल पर और उसके आसपास काफी दूर तक लंबा जाम लग गया। जाम के चलते राहगीरों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।