शताब्दी नगर से विस्तार योजना जाने वाली मुख्य सड़क पर लोगों द्वारा निर्माण सामग्री डालने से यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से सड़क को तत्काल साफ कराने और अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाने की मांग की है।