श्रद्धा और तपस्या के आगे बुढ़वा मंगल पर सुप्रशिद्ध कुड़नी हनुमान मंदिर में तेज बारिश भी नतमस्तक दिखी। चारों ओर से श्रद्धालुओं का रेला मंदिर की ओर बढ़ता चला आ रहा है। आधीरात से जुटे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की देखरेख कर रहे साढ़ इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सिंह ने बताया दोपहर तक करीब 50 से 60 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।