पनकी के स्वराज नगर में मुख्य नाला कई महीनों से साफ न होने के कारण पूरी तरह कचरे और मलबे से पट गया है। नाले के भीतर उगी जंगली झाड़ियों ने पानी का निकास रोक दिया है, जिससे गंदा पानी सड़ रहा है और क्षेत्र में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने नगर आयुक्त से मांग की है कि मशीनों के जरिए नाले की तत्काल गहरी सफाई कराई जाए।