वार्ड-46, जोन-दो की टूटी सड़कों के विरोध में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारी 14 जनवरी को सतबरी चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। व्यापारियों का तर्क है कि खराब सड़कों की वजह से ग्राहक नहीं आ रहे हैं और व्यापार ठप हो रहा है। नगर निगम की निष्क्रियता के खिलाफ यह एक बड़ा सामूहिक प्रदर्शन होगा।