कानपुर में सरसौल ब्लॉक में खाद की लगातार किल्लत के बीच समितियों को एक एक हजार बोरी यूरिया भेजी गई है इसी क्रम में पुरवामीर समिति में शुक्रवार को पांच सौ बोरी खाद का वितरण हुआ था। शनिवार की सुबह हालात और चुनौतीपूर्ण दिखे। समिति के बाहर जहां सैकड़ों पुरुष किसान लाइन में थे। वहीं, उनसे ज्यादा संख्या में महिला किसान परेशान खड़ी रहीं।