कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए ब्लैकआउट मार्क ड्रिल का आयोजन किया। कुछ समय के लिए हाईवे की लाइटें बंद रहीं, लेकिन वाहनों की रोशनी के सहारे यातायात सुचारू बना रहा। अधिकारियों ने इस ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन प्रबंधन का जायजा लिया।