शुक्लागंज में लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही अमत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को शुक्रवार दोपहर सिग्नल नहीं दिया गया, जिससे ट्रेन एक घंटे से अधिक समय तक रेलवे स्टेशन की लूप रेल लाइन पर खड़ी रही। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। खास कर रेलवे स्टेशन पर पानी की उचित सुविधा न होने के कारण समस्या अधिक रही।