आजकल महिलाओं में बढ़ रही स्तन कैंसर की समस्या को देखते हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात सीएचओ ग्रामीण महिलाओं को स्तन कैंसर के बारे जागरूक कर रही है। बगदौधी कछार मंधना के केंद्र पर तैनात सीएचओ आकांक्षा पाल स्तन कैंसर के लक्षणों और स्क्रीनिंग के माध्यम से जानकारी दे रही हैं। साथ ही, वह परिवार नियोजन के बारे में भी महिलाओं को जागरूक करती हैं। इसके लिए इन्होंने केंद्र पर चार्ट बना रखा है और इसी की सहायता से वह लड़कियों और महिलाओं को जागरूक करती हैं।