कानपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर भीतरगांव में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बीईओ कार्यालय परिसर के अंदर बने कंपोजिट उच्च प्राथमिक स्कूल प्रथम में शुक्रवार को ताला लगा रहा। राष्ट्रीय एकता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर स्कूल बंद रहा और शिक्षक गायब रहे। स्कूल के तीस से अधिक छात्र-छात्राएं घंटों तक शिक्षकों के आने का इंतजार करते रहे। दोपहर तक शिक्षक नहीं आए, जिसके बाद मायूस होकर बच्चे अपने घर लौट गए और अभिभावकों को इसकी जानकारी दी।