कानपुर में चंद्रिका देवी रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में आज का मंचन भगवान राम और लक्ष्मण के वनगमन पर केंद्रित था। कथा के अनुसार, महर्षि विश्वामित्र अपने यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांगने आए थे। शुरुआत में दशरथ अपने प्रिय पुत्रों को भेजने में संकोच कर रहे थे, लेकिन महर्षि वशिष्ठ के समझाने पर उन्होंने विश्वामित्र की आज्ञा का पालन करते हुए राम और लक्ष्मण को उनकी रक्षा के लिए वन में जाने की अनुमति दे दी। इस तरह राम और लक्ष्मण, गुरु विश्वामित्र के साथ वन की ओर प्रस्थान कर गए।