सर्वोदय नगर के मोती विहार अपार्टमेंट में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर मोती विहार समिति ने भव्य कीर्तन दरबार सजाया। प्रसिद्ध कीर्तनकार सोविंदर पाल सिंह टीटू सलूजा ने अपने मधुर शबद गायन से संगत को निहाल किया और गुरु साहिब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।