जनवरी का महीना जाते-जाते भी राहत देने के मूड में नहीं दिख रहा है। शनिवार को मंधना-बिठूर इलाके में मौसम ने ऐसा करवट बदला कि सुबह नौ बजे भी सड़कें घने कोहरे की चादर में लिपटी रहीं। जीरो विजिबिलिटी के कारण नेशनल हाईवे और मुख्य मार्गों पर रफ्तार की जगह सिर्फ रेंगते वाहनों का मंजर दिखाई दिया।