कानपुर में चौबेपुर के बेला रोड स्थित हृदयपुर गांव के सामने लगे रोड निर्माण प्लांट से उठ रहा जहरीला काला धुआं ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने लापरवाही दिखाते हुए प्लांट गांव के सामने ही स्थापित कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है। धुएं के कारण ज्यादातर लोगों की आंखों में जलन हो रही है और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल कार्रवाई कर प्लांट को आबादी क्षेत्र से दूर हटवाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।