कानपुर में जाजमऊ के वाजिदपुर स्थित कॉमन सीवेज पंपिंग स्टेशन ट्रीटमेंट प्लांट के अधिकारियों की कथित मनमानी के खिलाफ क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। लगभग 20 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान महिलाओं और बच्चों ने प्लांट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।