कानपुर के काजीखेड़ा इलाके के पीछे बसी एक बस्ती के लोग गंदगी और बीमारियों से त्रस्त हैं। यहां बना एक तालाब सूख जाने से अब वह कूड़े और गंदगी का ढेर बन गया है, जिससे पूरे इलाके में बदबू फैली है। इस गंदगी के कारण यहां रहने वाले लोगों का जीवन दूभर हो गया है।