कानपुर में स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को जिले में 50467 घरौनियों का वितरण किया गया। घरौनी वितरण कार्यक्रम सीएसजेएमयू में रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। इसमें सांसद रमेश अवस्थी और अन्य जगह भी जनप्रतिनिधियों ने घरौनियों का वितरण किया।