कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल बस स्टॉप अंडरपास के पास बुधवार सुबह करीब नौ बजे फिर नियमों की अनदेखी देखने को मिली। सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस मरीज को लेकर जा रही थी, लेकिन हाईवे पर खड़े ऑटो और उसके पीछे खड़ी टैक्सी ने रास्ता नहीं दिया। करीब आधे घंटे एंबुलेंस फंसी रही, तब तक मरीज और चालक को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर आए बाइक सवारों ने हल्ला मचाकर रास्ता खुलवाया।