0कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में सर्राफा मार्केट में करोड़ों की चोरी को अंजाम दिया गया है। घटना थाने से चंद कदम दूरी पर हुई है, जिसने पुलिस गश्त की पोल खोल दी है। जानकारी के अनुसार, मार्केट में श्री हरि शंकर सराफा की दुकान और घर में चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।