कानपुर में सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन कानपुर की ओर से शुक्रवार को लखनपुर स्थित सभागार में अप्रत्यक्ष कर विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें समन, गिरफ्तारी और ट्रायल की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। कहा गया कि जीएसटी में पांच करोड़ से ज्यादा की कर चोरी के प्रमाण मिलने के बाद गिरफ्तारी की जा सकती है। इसमें पांच साल तक की सजा का प्रावधान है।