कानपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष आने वाली विजयदशमी को पूरा होे रहा है। संघ की ओर से संकल्प लिया गया है कि तब पूरे देश की सभी जातियों को एक जुट करने के लिए हर हिंदू के घर-घर जाकर दस्तक जाएगी। संघ प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को कारवालो नगर के संघ भवन से करीब 12 किलोमीटर कोयला नगर में स्थापित शाखा में सुबह-सुबह पहुंचे। इतनी दूर की शाखा पर संघ प्रमुख की महानगर में यह पहली यात्रा है।