राष्ट्रीय युवा दिवस पर लाजपत भवन में आयोजित 'युवा चेतना' कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल समेत कई उच्चाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान देने और साइबर युग में सुरक्षित रहने का संदेश दिया।