कानपुर में मंगलवार को नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त भारत रैली का आयोजन किया। इस रैली का उद्देश्य प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में जागरूकता फैलाना था। इसमें संस्थान के छात्रों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और लोगों से प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील की।