कानपुर के महाराजपुर ओवरब्रिज में बांदा से कानपुर जा रही रोडवेज बस का पहिया टूट गया। अचानक पहिया टूटने से बस अनियंत्रित हो गई। वहीं, पहिया ओवरब्रिज से 300 मीटर दूर नीचे चाय की दुकान की टीनशेड पर गिर गया। हादसे में बस की सवारियां बाल-बाल बच गईं, जबकि टीनशेड के नीचे खड़े दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे के नीचे जाम लग गया।