कानपुर में जूही महापालिका कॉलोनी के अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चे अस्वच्छ और असुरक्षित माहौल में पढ़ने को मजबूर हैं। स्कूल परिसर और उसके चारों तरफ भारी गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कुछ लोग स्कूल परिसर को ही कूड़ा घर बना चुके हैं, जहां चारों तरफ गोबर, कूड़ा और मलबा फैला रहता है। इतना ही नहीं, कुछ लोग अपनी गायों को भी स्कूल में बांध देते हैं।