कानपुर में सिख यूथ एसोसिएशन की ओर से हरजिंदर नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में प्रथम प्रकाश पर्व के अवसर पर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सिखों ने गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया और उसे फूलों से सजाया। इसके बाद भाई दविंदर मीत सिंह जी ने कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। शाम को भंडारे का भी आयोजन होगा।