पनकी शताब्दी नगर डबल रोड पर पनकी पावर हाउस ऐसडैम मोड़ के सामने कई दिनों से पानी की लाइन लीकेज हो रही है। लगातार बहते पानी से सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम की अनदेखी से समस्या जस की तस बनी हुई है।