कानपुर में पनकी मंदिर के गेट नंबर-दो के ठीक सामने जलकल विभाग की लापरवाही से श्रद्धालुओं और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगभग चार महीने पुरानी लीकेज की शिकायत के बाद, जलकल विभाग ने 15 दिन पहले तो मरम्मत का काम कर दिया, लेकिन सड़क पर खोदे गए गड्ढे को भरकर उसकी मरम्मत नहीं की। इस गड्ढे के चारों ओर लगाई गई बैरिकेडिंग के कारण हर मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने से ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या पैदा हो रही है।