कानपुर में गोविंदनगर थानाक्षेत्र में नहर में गिरे मासूम का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका। जिलाधिकारी से शिकायत के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ और गोताखोरों ने गुरुवार को कई घंटे तक नहर में उसकी तलाश की। अब एसडीआरएफ टीम मुहैया कराने के लिए कहा है।