कानपुर में नगर निगम के मीटिंग हॉल में 15वें वित्त आयोग की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में एयर पॉल्यूशन के साथ 106 करोड रुपये से सड़क, फुटपाथ व पार्कों के निर्माण, 240 करोड़ रुपये से स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा निस्तारण, प्लांट में एकत्रित लिगेसी वेस्ट का निस्तारण, कूड़ा गाड़ियों की खरीदारी, मकड़ी खेड़ा नाले का निर्माण आदि प्रस्ताव शामिल हैं। महापौर प्रमिला पांडे की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई है। इसमें सदस्य के रूप में जिलाधिकारी, अपर मंडलायुक्त, केडीए वीसी, नगर आयुक्त के साथ ही नगर निगम, जलकल और जल निगम के अधिकारी शामिल हैं।