कानपुर में जाजमऊ थाना क्षेत्र के गंगापुल के नीचे लोडर चालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा, एसीपी कैंट आकांक्षा पांडे समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।