कानपुर में हृदय के वॉल्व संबंधी बीमारियों से जूझ रहे उन बुजुर्ग मरीजों के लिए यह एक बड़ी राहत है, जिन्हें ओपन हार्ट सर्जरी कराने पर जान का खतरा रहता है। अब उन्हें हृदय के वॉल्व प्रत्यारोपण के लिए ओपन हार्ट सर्जरी का जोखिम नहीं लेना पड़ेगा। शहर के एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में ट्रांसकैथेटर एओटिक वॉल्व इम्प्लांटेशन (TAVI) विधि से उनका इलाज किया जा रहा है।